100% इन्वेस्टमेंट, 100% विड्रॉल और रिस्क ज़ीरो; क्या है वॉलंटरी प्रोविडेंट फंड?
वॉलंटरी प्रोविडेंट फंड (VPF) ईपीएफ का हिस्सा है जिसमें कर्मचारी अपने EPF के अनिवार्य 12% योगदान से अधिक राशि जमा कर सकते हैं जो बेसिक सैलरी और डीए का 100% तक हो सकता है। विशेष परिस्थितियों में 100% निकासी कर सकते हैं। 8.25% रिटर्न के साथ वीपीएफ सुरक्षित निवेश पर मिलने वाले सबसे ऊंचे ब्याज दरों में से एक है।