वेंचुरा सिक्योरिटीज़ ने अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के शेयर पर 'खरीदें' रेटिंग बनाए रखते हुए इसका टारगेट प्राइस ₹2,142 प्रति शेयर तय किया है। यह शेयरों के करंट प्राइस से लगभग 108% की बढ़त को दर्शाता है। कंपनी के शेयर सोमवार को कारोबार के दौरान 0.61% की गिरावट के साथ ₹1,030.30 के स्तर पर आ गए।