100 FIR, 30 अरेस्ट वॉरंट और 20 नोटिस वाला चोर लगा बेंगलुरु पुलिस के हाथ, 5 साल से था फरार
बेंगलुरु पुलिस ने हाल में समीर शर्मा नामक शख्स को ₹5.6 लाख से अधिक की लूटपाट के आरोप में गिरफ्तार किया। डेटाबेस जांचने पर पता चला कि समीर के खिलाफ केवल बेंगलुरु में 100 से ज़्यादा एफआईआर दर्ज हैं और उसके खिलाफ 30 अरेस्ट वॉरंट व 20 नोटिस भी जारी हो चुके हैं। समीर 2019 से बेंगलुरु से फरार था।