100 करोड़ कोविड-19 टीकाकरण के बीच सरकार ने बताए पहली खुराक व पूर्ण टीकाकरण के तथ्य

भारत की 100 करोड़ कोविड-19 टीकाकरण की उपलब्धि के बीच नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वी.के. पॉल ने बताया है, "75% वयस्कों को पहली खुराक लग चुकी है।" उन्होंने कहा, "...लेकिन मुफ्त टीकाकरण के लिए योग्य 25% वयस्कों का अब तक टीकाकरण नहीं हुआ है।" पॉल के अनुसार, देश में 30% से अधिक लोग दोनों खुराक लगवा चुके हैं।