100 गाड़ियों में हुई तोड़फोड़ व आगजनी, गुजरात में मंदिर को लेकर दो गुटों में विवाद; 8 घायल
साबरकांठा (गुजरात) में शुक्रवार को मंदिर में धार्मिक आयोजन को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। हिंसक झड़प के दौरान करीब 100 वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई जबकि 10 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने 110 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर 25 लोगों को हिरासत में लिया जिसके बाद स्थिति काबू में है।