inshorts

100 पक्षियों की मौत के बाद महाराष्ट्र के ठाणे में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई

महाराष्ट्र के ठाणे में एक पोल्ट्री फार्म में लगभग 100 पक्षियों की मौत के बाद बर्ड फ्लू के मामलों का पता चला है। ज़िला परिषद के अधिकारी ने बताया कि पक्षियों के नमूनों के परीक्षण में इसकी पुष्टि हुई है। बकौल अधिकारी, एक किलोमीटर क्षेत्र में पाले जा रहे लगभग 25,000 पक्षियों को अगले कुछ दिनों में मार दिया जाएगा।