लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में बुधवार को आखिरकार 3 माह की मशक्कत के बाद आदमखोर बाघ को पकड़ लिया गया। वन विभाग के मुताबिक, पकड़े गए बाघ का वज़न 230 किलोग्राम व उम्र करीब 3-4 साल है और बाघ को पकड़ने के लिए ₹90 लाख खर्च किए गए। गौरतलब है, बाघ को पकड़ने के लिए 100 लोगों की टीम लगी थी।