न्यूज़ीलैंड के ऑकलैंड विश्वविद्यालय की स्क्विड शोधकर्ता कैट बोलस्टैड ने पुष्टि की है कि 100 साल में पहली बार गहरे समुद्र में कोलॉसल स्क्विड (जलीय जीव) जीवित देखा गया है। इसका आकार लगभग 30 सेंटीमीटर है जो कि समुद्र की 2000 फीट की गहराई में पाया गया है। यह जीव 9 मार्च को वीडियो में कैद किया गया था।