1000+ आवेदन रिजेक्ट हुए फिर भी शख्स ने 8 माह में हासिल की 200% हाइक
एक रेडिट यूज़र ने दावा किया है कि उसने 8-महीने में 200% की हाइक हासिल की जिससे उसकी सैलरी ₹11 लाख/वर्ष से ₹33 लाख/वर्ष पहुंच गई। उसने बताया, "मार्च 2025 में नौकरी ढूंढना शुरू किया...1,000+ आवेदन किए...कई कंपनियों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई...मैंने अप्रोच बदला...'सिंपल पोर्टफोलियो' वेबसाइट बनाकर अपने काम-उपलब्धियों संग लिंक्डइन पर पोस्ट किया...इसके बाद कई रिक्रूटर ने संपर्क किया।