1000 अंकों से अधिक उछला सेंसेक्स, आज क्यों बम बम बोल रहा है शेयर बाज़ार?
भारतीय शेयर बाज़ार में शुक्रवार को रौनक दिखी। बीएसई का सेंसेक्स 1000 अंकों से अधिक उछला और एनएसई का निफ्टी भी करीब 300 अंक चढ़ा। बाज़ार में तेज़ी की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका और ईरान के बीच जल्द शांति समझौता होने का संकेत दिया जाना है। इसके अलावा, क्रूड ऑयल की कीमत गिरना भी एक कारण है।