जर्मनी ने घोषणा की है कि वह रूस के साथ युद्ध के बीच यूक्रेन को 1,000 ऐंटी-टैंक हथियारों और 500 स्टिंगर मिसाइलों की आपूर्ति करेगा। जर्मन चांसलर ओलाफ शॉल्ज़ ने कहा, "यह हमारा कर्तव्य है कि हम पुतिन की हमलावर सेना के खिलाफ खुद का बचाव करने में यूक्रेन का साथ...दें।" नीदरलैंड भी यूक्रेन को ऐंटी-टैंक हथियार भेजेगा।