100वें टेस्ट के बाद लेना चाहता था संन्यास, धोनी को आमंत्रित भी किया था: अश्विन
रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि वह 7-9 मार्च 2024 को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट के बाद संन्यास लेना चाहते थे। उन्होंने कहा, "सोचा था कि 100वें टेस्ट के बाद संन्यास ले लूंगा। मैंने एमएस धोनी को 100वें टेस्ट में मेमेंटो देने के लिए आमंत्रित भी किया था।" दरअसल, उन्होंने 106 टेस्ट मैच खेलने बाद संन्यास लिया है।