दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत द्वारा सोमवार को 100 नई सीएनजी बसों व एक इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाए जाने के बाद राजधानी में पहली बार कुल बसों की संख्या 7,000 हो गई। बकौल गहलोत, फरवरी में प्रतिदिन 30-लाख से अधिक लोगों ने सार्वजनिक बसों का इस्तेमाल किया जो महामारी की शुरुआत के बाद से सबसे अधिक है।