मस्क को पछाड़कर ट्विटर का सबसे बड़ा शेयरधारक बना वैनगार्ड ग्रुप

अमेरिका के वैनगार्ड ग्रुप ने ट्विटर के सबसे बड़े शेयरधारक के तौर पर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क की जगह ले ली है। मस्क ने कुछ दिन पहले बताया था कि ट्विटर में उनकी 9%+ हिस्सेदारी है। यूएस सिक्योरिटीज़ ऐंड एक्सचेंज कमीशन फाइलिंग के मुताबिक, वैनगार्ड ग्रुप ने खुलासा किया कि ट्विटर में उसकी 10.3% (8.24 करोड़ शेयर) हिस्सेदारी है।