कोट्टयम (केरल) की 104-वर्षीय कुट्टियाम्मा ने राज्य साक्षरता मिशन परीक्षा में 100 में से 89 अंक हासिल किए। केरल के शिक्षा मंत्री वी. सिवानकुट्टी ने कुट्टियाम्मा की तस्वीर शेयर कर लिखा है, "ज्ञान की दुनिया में प्रवेश के लिए उम्र कोई बाधा नहीं है। अत्यंत सम्मान और प्रेम के साथ मैं कुट्टियाम्मा सहित सभी नए शिक्षार्थियों को शुभकामनाएं देता हूं।"