105 रेस जीत चुका है कर्नाटक का 'हेलीकॉप्टर' बैल, थार-बुलेट जीतकर मालिक को किया मालामाल

बेलगाम (कर्नाटक) के एक किसान का 'हेलीकॉप्टर' नामक बैल सोशल मीडिया पर काफी मशहूर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'हेलीकॉप्टर' बैल बहुत तेज़ दौड़ता है और करीब 105 रेस जीत चुका है जिससे उसके मालिक को इनाम में थार, 2 बुलेट व ट्रैक्टर समेत कई इनाम मिले हैं। बकौल रिपोर्ट्स, किसान बालू हज़ारे ने बैल को ₹6.5 लाख में खरीदा था।