105 साल की महिला ने शेयर किया ज़्यादा उम्र तक जीने का मंत्र, कहा- 2 चीज़ों का रखें ध्यान

इंग्लैंड के एक केयरहोम में रहने वालीं 105 वर्षीय महिला कैथलीन हेनिंग्स ने लंबी उम्र को लेकर अपने विचार रखे हैं। टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, कैथलीन ने लंबी उम्र का श्रेय गिनीज़ बियर (आइरिश स्टाउट बियर) को दिया है। इसके अलावा, उन्होंने लोगों को 'शादी न करने और ताउम्र सिंगल रहकर तनाव से मुक्त रहने की' सलाह दी है।