उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के बीच भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने ट्विटर पर मन्ना देवी नामक महिला की तस्वीर शेयर की है और लिखा, "106 वर्ष की उम्र में मतदान!" आईटीबीपी ने बताया कि यह महिला लतीफपुर मज़रा सपनावत गांव, ज़िला हापुड़ की हैं जिनकी पोलिंग बूथ तक पहुंचने के लिए जवानों ने मदद की।