107 कैप्सूल में ₹7.4 करोड़ मूल्य की हेरोइन छिपाकर लाई महिला दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने मंगलवार को 107 कैप्सूल में ₹7.43 करोड़ मूल्य की 1,060 ग्राम हेरोइन छिपाकर लाई एक महिला को गिरफ्तार किया। बकौल अधिकारी, महिला युगांडा के एंटेबी से शारजाह होते हुए दिल्ली आई थी जिसके बाद उसे तलाशी के लिए रोका गया और उसके पास से हेरोइन बरामद की गई।