भारत में सोमवार को 107 दिनों में कोविड-19 मामलों की सर्वाधिक एकदिनी वृद्धि (33,750) दर्ज की गई जिससे सक्रिय मामले 1,45,582 हो गए। भारत में फिलहाल महाराष्ट्र में कोविड-19 के सर्वाधिक सक्रिय मामले (45,716) हैं जिसके बाद केरल (19,714) का स्थान है। पश्चिम बंगाल में वर्तमान में कोविड-19 के 17,038 सक्रिय मामले हैं जबकि कर्नाटक में 10,321 केस ऐक्टिव हैं।