जापान की 108-वर्षीय शित्सुई हाकोइशी ने सबसे उम्रदराज़ महिला नाई होने का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। 90 से अधिक वर्षों से बतौर नाई काम कर रहीं हाकोइशी ने कहा, "अभी काम बंद करने की मेरी योजना नहीं है।" उन्होंने 'तीन बातों' पर ज़ोर दिया- कभी किसी से द्वेष न रखें, ईर्ष्या न करें और दूसरों से झगड़ा न करें।