अमेरिका के 108-वर्षीय लायल और 107-वर्षीय एलिएनोर गिटन्स नामक कपल ने दुनिया के सबसे बुज़ुर्ग जीवित शादीशुदा कपल (कुल आयु) और अब तक के सबसे बुज़ुर्ग विवाहित जोड़े (कुल आयु) का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल कर लिया है। लायल और गिटन्स 1941 में कॉलेज में मिले थे और दोनों की शादी को 83 साल हो चुके हैं।