10वीं डिलीवरी घर पर कराने की ज़िद पर अड़ी रही राजस्थान में महिला, डॉक्टर ने बताया था हाई-रिस्क
खैरथल-तिजारा (राजस्थान) में 9 बच्चों की मां एक महिला ने सोमवार को 10वें बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टर ने बताया कि जांच में 39-वर्षीय महिला का बीपी हाई-रिस्क कैटेगरी में आया था लेकिन वह 'मुझे घर संभालना है' कहकर अस्पताल में भर्ती होने को तैयार नहीं थी। बकौल डॉक्टर, काफी समझाने के बाद उसकी निजी अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी हुई।