inshorts

10वीं मंज़िल से गिरा शख्स सूरत में 8वीं मंज़िल पर लगी खिड़की की ग्रिल पर अटका, तस्वीर आई सामने

सूरत (गुजरात) में गुरुवार को 57 वर्षीय शख्स 10वीं मंज़िल से गिरकर 8वीं मंज़िल पर लगी खिड़की की ग्रिल पर जाकर अटक गया। शख्स का पैर ग्रिल में फंस गया था व वह करीब 1 घंटे तक 'ज़िंदगी व मौत' के बीच झूलता रहा। शख्स घटना के समय कथित तौर पर अपनी खिड़की के नज़दीक सो रहा था।