10-वर्षीय लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में राजस्थान में गिरफ्तार शख्स ने की आत्महत्या
जयपुर (राजस्थान) में 10-वर्षीय लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार एक 32-वर्षीय शख्स ने रविवार सुबह थाने में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अविनाश कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। बकौल शर्मा, आरोपी रविवार को थाने के जंगले से कंबल के सहारे लटका पाया गया।