10-वर्षीय लड़की को घर के टॉयलेट में लॉक कर एमपी में सरकारी शिक्षक ने किया रेप

भोपाल (मध्य प्रदेश) में सरकारी स्कूल के 50-वर्षीय शिक्षक को घर पर पानी भरने आई 10-वर्षीय लड़की के रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 1 सितंबर की घटना पर पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे एक टॉयलेट में लॉक कर वारदात को अंजाम दिया था। बकौल पुलिस, आरोपी ने 6-माह पहले पीड़िता से छेड़छाड़ भी की थी।