10वीं व 12वीं के टर्म-2 के परीक्षा परिणाम जारी करने से पहले सीबीएसई ने लॉन्च किया नया पोर्टल
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं के टर्म-2 के परीक्षा परिणाम जारी करने से पहले ‘परीक्षा संगम’ नाम से एक नए पोर्टल की शुरुआत की है। जानकारी के मुताबिक, पोर्टल सभी के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन के रूप में काम करेगा जिसमें परीक्षा से संबंधित सभी गतिविधियां शामिल हैं। छात्र parikshasangam.cbse.gov.in के ज़रिए पोर्टल पर जा सकते हैं।