10वें से 5वें पायदान पर पहुंची भारतीय अर्थव्यवस्था: बजट में वित्त मंत्री सीतारमण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को केंद्रीय बजट 2023-24 पेश करते हुए कहा, "9 वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था 10वें से 5वें पायदान पर पहुंच गई है।" उन्होंने आगे कहा, "2014 से सरकार के प्रयासों ने सभी नागरिकों के लिए जीवन की बेहतर गुणवत्ता…सुनिश्चित की है। प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक बढ़कर ₹1.97 लाख हो गई है।"