11 किलो का गदा लेकर वाराणसी में घूम रही हैं महिला नागा साध्वी, वजह आई सामने

जूना अखाड़े से जुड़ी महिला नागा साध्वी सरला पुरी हाथ में गदा थामे हुए कई दिनों से वाराणसी में घूम रही हैं। इस गदा का वज़न कथित तौर पर 11 किलोग्राम है। सरला ने बताया, "सनातन धर्म की रक्षा के लिए हाथ में गदा उठा रखा है...यह गदा उन विधर्मियों के लिए है जो सनातन धर्म को बदनाम करते हैं।"