11 घरों में चोरी कर चुकी घरेलू सहायिका अरेस्ट, सोना समेत ₹60 लाख का सामान बरामद
महाराष्ट्र पुलिस ने पुणे के 11 घरों में बतौर घरेलू सहायिका काम करने के दौरान खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवारों को बेहोश करने के बाद चोरी करने के आरोप में एक महिला (43) को गिरफ्तार किया है। तमिलनाडु से गिरफ्तार हुई महिला के पास से सवा किलो सोना समेत ₹60.91 लाख का लूट का सामान बरामद हुआ है।