11 पत्रकारों ने अमेरिका के नेत्रवलकर का इंटरव्यू लेने के लिए छोड़ी अर्शदीप की प्रेस कॉन्फ्रेंस

टी20 विश्व कप-2024 में भारत-अमेरिका मैच के बाद 11 पत्रकारों ने अमेरिका के सौरभ नेत्रवलकर का इंटरव्यू लेने के लिए भारतीय पेसर अर्शदीप सिंह की पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस कथित तौर पर छोड़ दी। मैच में अर्शदीप ने 4-0-9-4 के गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए। नेत्रवलकर का इंटरव्यू 10 मिनट तक चला जबकि अर्शदीप की पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस 4 मिनट तक चली।