रेलवे अधिकारियों ने बताया है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन परिसर से 11 फर्ज़ी टीटीई को गिरफ्तार किया गया है जिनमें से कई के पास से जाली नियुक्ति पत्र व पहचान पत्र मिले हैं। अधिकारियों के मुताबिक, यह गिरोह करीब 15 दिनों से सक्रिय था। गिरफ्तार किए गए 11 लोगों में से 5 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।