11 राज्यों/यूटी में 7 दिनों में कोविड-19 के सक्रिय मामले पांच गुणा से अधिक बढ़े, सूची जारी
सरकार ने कोविड-19 के सक्रिय मामलों में 7 दिनों के भीतर सर्वाधिक वृद्धि दर्ज करने वाले राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) की सूची जारी की है। 11 राज्यों/यूटी में सक्रिय मामले इस दौरान पांच गुणा से अधिक बढ़े जिनमें उत्तर प्रदेश (14.01 गुणा), बिहार (11.27 गुणा), मध्य प्रदेश (10.95 गुणा), राजस्थान (9.61 गुणा) और ओडिशा (9.4 गुणा) शामिल हैं।