11 वर्षीय बच्ची के रेप के बाद बिहार में भड़का लोगों का गुस्सा, की आगजनी
सीतामढ़ी (बिहार) में ननिहाल आई 11-वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस के लड़के ने रेप किया है। पीड़िता की मां के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज हो गई है। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर सड़क जाम कर दी। लोगों ने कहा कि पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं की जिसके चलते आरोपी को भागने का मौका मिला।