सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) की एक अदालत ने 11-वर्षीय लड़के से रेप के दोषी को 20 साल के सश्रम कारावास की सज़ा सुनाई है। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, आरोपी ने जून 2020 में गाय चराने गए किशोर को झाड़ियों में ले जाकर घटना को अंजाम दिया था। बकौल पीड़ित, दोषी के पिता ने ₹10 देकर मामला सुलझाने की कोशिश की थी।