11 साल बाद Claude ने रिकवर कराए ₹4 करोड़ के बिटकॉइन, स्ट्रॉन्ग पासवर्ड सेट कर भूल गया था यूज़र
एक X यूज़र ने बताया है कि AI चैटबॉट Claude ने उसे $406,383.35 (करीब ₹4 करोड़) के 5 बिटकॉइन वापस पाने में मदद की जिन्हें वह 11-वर्षों से एक्सेस नहीं कर पा रहा था। यूज़र ने अपने क्रिप्टो वॉलेट के लिए 'बहुत स्ट्रॉन्ग पासवर्ड' बनाए थे और कई साल पहले बदले गए 3 पासवर्ड में से एक भूल गया था।