टानला प्लैटफॉर्म्स लिमिटेड के शेयरों ने 11 साल में 13340% का रिटर्न दिया है। शुक्रवार को इसके शेयर ₹524 के स्तर पर बंद हुए जो फरवरी 2014 में ₹4 के करीब थे। 11 साल पहले इसमें निवेश किए गए ₹1 लाख अब ₹1.34 करोड़ बन चुके होंगे। वहीं, कंपनी ने निवेशकों को कई बार डिविडेंड भी दिया है।