11 साल से MBBS फर्स्ट इयर में पढ़ रहा है छात्र, BRD मेडिकल कॉलेज का चौंकाने वाला मामला
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 11 साल से एक छात्र एमबीबीएस फर्स्ट इयर की ही पढ़ाई कर रहा है। वह फर्स्ट इयर की परीक्षा पास नहीं कर सका है और न तो परीक्षा दे रहा है, न ही कॉलेज छोड़ रहा। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के अनुसार, एमबीबीएस फर्स्ट इयर की परीक्षा के लिए अधिकतम चार मौके ही मिलते हैं।