inshorts

110 साल की उम्र में शादी करने वाले सऊदी के सबसे उम्रदराज़ शख्स की 142 साल में मौत: गल्फ न्यूज़

गल्फ न्यूज़ के मुताबिक, सऊदी अरब के सबसे बुज़ुर्ग इंसान माने जाने वाले नसीर बिन रदान अल रशीद का 142-वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। नसीर ने कथित तौर पर आखिरी शादी 110-साल की उम्र में की थी और बाद में इस शादी से एक बेटी के पिता बने। नसीर के 134 बच्चे और पोता-पोती व नाती-नातिन हैं।