लंदन मेटल एक्सचेंज (एलएमई) पर मंगलवार को कुछ देर के लिए निकल का दाम 111% बढ़कर रिकॉर्ड $1,00,000/टन पर पहुंच गया। एक्सचेंज पर अब तक के सर्वाधिक उछाल के बीच ब्रोकर्स को मार्जिन कॉल के भुगतान में समस्या आने पर कुछ समय के लिए एलएमई बंद रहा। ऐसा रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच निकल की कमी की आशंका के कारण हुआ।