श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज़ में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 10,000 रन पूरे कर लिए। स्मिथ यह उपलब्धि हासिल करने वाले विश्व के 15वें बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने 115 टेस्ट मैचों में 10,000 रन बनाकर पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के 122 मैचों में 10,000 रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।