भारतीय शेयर बाज़ार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 116.14 अंक फिसलकर 85,408.70 पर जबकि निफ्टी 35.05 अंक गिरकर 26,142.10 पर बंद हुआ। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइज़ेशन घटकर ₹474.82 लाख करोड़ पर आ गया जो मंगलवार को ₹475.70 लाख करोड़ था। वहीं, आज निवेशकों की संपत्ति में करीब ₹88,000 करोड़ की गिरावट आई है।