116 साल की बुज़ुर्ग महिला ने पैदल 3,550 सीढ़ियां चढ़कर किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन
कर्नाटक की एक 116 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला ने परिवार के सहारे पैदल चलकर तिरुमला की पहाड़ियों पर स्थित भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए। बुज़ुर्ग महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके अनुसार, महिला ने तिरुपति के अलीपिरी पैदल मार्ग से करीब 9 किलोमीटर का सफर तय किया और इस दौरान उन्हें लगभग 3,550 सीढ़ियां चढ़नी पड़ीं।