ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच पर्थ में खेले जा रहे पहले ऐशेज़ टेस्ट के पहले दिन गेंदबाज़ों ने कुल 19 विकेट चटकाए जो ऐशेज़ इतिहास में पिछले 116 साल में सबसे ज़्यादा हैं। इससे पहले 1909 में ओल्ड ट्रैफर्ड में पहले दिन 18 विकेट गिरे थे। पहले दिन इंग्लिश टीम 172 पर ऑल-आउट हो गई जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 123/9 का स्कोर बनाया।