11वीं की 2 छात्राओं को यूपी में एक दिन के लिए बनाया गया SP, सामने आईं तस्वीरें

हाथरस (यूपी) में स्टूडेंट्स पुलिस एक्सपीरियंशल लर्निंग प्रोग्राम के तहत 11वीं कक्षा की छात्राएं निराली गुप्ता और अंशिका गौतम को एक दिन के लिए ज़िले का पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाया गया। इस दौरान दोनों ने फरियादियों की समस्याएं भी सुनीं। हाथरस पुलिस ने दोनों छात्राओं की एसपी की कुर्सी पर बैठकर सुनवाई करने की तस्वीरें X पर शेयर की हैं।