नोएडा (उत्तर प्रदेश) में 11-वर्षीय बच्ची से रेप करने के दोषी शख्स को विशेष पॉक्सो कोर्ट ने 10 साल कठोर कारावास की सज़ा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर ₹10,000 का जुर्माना भी लगाया है जिसे न देने पर दोषी को एक साल का अतिरिक्त कारावास काटना होगा। बकौल पुलिस, 2020 में बच्ची के साथ रेप किया गया था।