inshorts

11वीं की छात्रा ने तमिलनाडु में बच्चे को दिया जन्म, 10वीं के छात्र पर गर्भवती करने का आरोप

कडलूर (तमिलनाडु) में 11वीं की 16-वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर एक बच्चे को जन्म दिया और उसे स्कूल के पास झाड़ियों में फेंक दिया। लड़की ने पुलिस को बताया है कि 10वीं कक्षा में पढ़ने वाला उसका बॉयफ्रेंड प्रेग्नेंसी के लिए ज़िम्मेदार है। एक दूसरी छात्रा ने बच्चे का शव देखा था जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया था।