यूके का ग्लासगो संग्रहालय 11वीं और 14वीं सदी की 7 कलाकृतियां भारत को वापस लौटाएगा। इसे लेकर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के कार्यालय ने ट्वीट किया है, "भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध मोदी सरकार।" गौरतलब है कि अब तक दुनियाभर से प्राचीन काल की 228 धरोहरों को भारत वापस लाया गया है।