inshorts

12:30 बजे से 2 बजे तक रोकी जाए होली, नमाज़ का समय नहीं बदल सकते: दरभंगा मेयर अंजुम

दरभंगा (बिहार) की मेयर अंजुम आरा ने कहा है उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर उनसे कहा है कि होली के दिन जुमे की नमाज़ के लिए दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक रंग खेलने पर रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा, "बीच में 2 घंटे का ब्रेक होना चाहिए क्योंकि जुमा का टाइम आगे नहीं जा सकता है।"