12 अरब और इस्लामिक देशों ने मुस्लिम देशों पर ईरान के हमलों को लेकर जारी किया बयान

12 अरब और इस्लामिक देशों ने खाड़ी देशों और जॉर्डन, अज़रबैजान व तुर्किये पर ईरान के हमलों को लेकर बयान जारी किया है। इन देशों ने कहा कि इन हमलों को किसी भी तरह सही नहीं ठहराया जा सकता है। सभी 12 देशों ने ईरान से तत्काल हमले रोकने का आह्वान किया और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान पर ज़ोर दिया।